पराग्वे के राष्ट्रपति लूगो ने कराई कीमोथेरेपी
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक सूचना मंत्री अगस्टोस दोस सैंटोज ने बताया कि लिम्फोमा के शिकार राष्ट्रपति लुगो को शुक्रवार को राजधानी के मिगोन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चार घंटे तक उनकी कीमोथेरेपी की गई।
लूगो ने दूसरी बार कीमोथेरेपी करवाई है। पहली बार उन्होंने ब्राजील के साओ पाउलो में कीमोथेरेपी कराई थी जहां चार दिन तक उनका इलाज किया गया था। इलाज के दौरान ही उनकी कमर, छाती और शरीर के पिछले हिस्से में लिम्फोमा की पुष्टि हुई थी।
कीमोथेरेपी में शामिल एक चिकित्सक अलफ्रेडो बोस्सिया ने कहा कि बीमारी की वजह से उनके सरकारी कामकाज पर असर नहीं पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त 2013 को लूगो का कार्यकाल समाप्त होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications