आशियाना बेच रहे हैं निक क्लेग
लंदन, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के उपप्रधानमंत्री निक क्लेग अपना मकान बेच रहे हैं। संसदीय चुनावों से ठीक पहले इस मकान के कारण वह विवादों से घिर गए थे।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक लिबरल डेमोक्रेट नेता निक अपने संसदीय क्षेत्र में स्थित इस मकान पर आए खर्च को लेकर इस साल की शुरुआत में विवादों से घिर गए थे। तब उन्होंने इसको बेचने व इससे होने वाले लाभ करदाताओं को देने का वादा किया था।
अब निक व उनकी पत्नी मिरियम गोंजालेज डूरेंटेज उनके शैफाल्ड स्थित संसदीय क्षेत्र में नया मकान तलाश रहे हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि निक ने बिक्री से होने वाले फायदे से कर चुकाने की बात कही थी।
ऐसा माना जाता है कि 2005 में निक के सांसद चुने के समय उन्होंने व उनकी पत्नी ने 279,000 पाउंड में यह आशियाना खरीदा था जबकि अब उसी क्षेत्र में बने ऐसे ही घर 250,000 पाउंड तक की कीमत में बिक रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications