होटल हमले में जयललिता ने पुलिस पर निशाना साधा

सन टीवी के एक अधिकारी के समर्थक बताए जा रहे करीब 100 लोगों की एक भीड़ ने चेकर्स होटल में तोड़-फोड़ करके लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट कर दी थी।

कथित रूप से यह लोग होटल के मालिक को ढूंढ़ रहे थे। उनका कहना था कि ईस्ट कोस्ट रोड पर सन टीवी अधिकारी हंसराज सक्सेना से झगड़ा करने वाले व्यक्ति को होटल मालिक ने पनाह दी है।

चेन्नई जा रहे सक्सेना की कार जब एक मोटरसाइकिल को छू गई तो तीन युवकों ने उनसे बहस की थी।

इसके बाद कथित रूप से सक्सेना के मित्र बताए जा रहे लोगों के दो समूहों ने झगड़ा करने वाले दो युवकों के घर के बाहर खड़ी दो कारों को तोड़ दिया था। इसके बाद वे तीसरे युवक को खोजने के लिए चेकर्स होटल पहुंचे थे। उनका कहना है कि तीसरे युवक को होटल के मालिक ने पनाह दी है।

जयललिता ने कहा, "गृहमंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे मुख्यमंत्री को पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश देना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि जो लोग लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाता है और पुलिस धमकियां देती है लेकिन मंगलवार को हुए हमले में शामिल लोगों का संरक्षण किया जा रहा है।

होटल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने सक्सेना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस ने कहा कि सक्सेना के खिलाफ कदम उठाने से पहले कानूनी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। इस उपद्रव के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+