डूसू चुनाव : एबीवीपी ने परचम लहराया (लीड-1)

डूसू के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद पर एबीवीपी के क्रमश: जितेंद्र चौधरी, प्रिया डबास और नीतू डबास विजयी रहे। चौधरी ने एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हरीश चौधरी को 1943 मतों से पराजित किया। जितेंद्र चौधरी को 9259 मत मिले।

एबीवीपी की चिर प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के खाते में मात्र एक सीट आई है। वह भी कांटे की टक्कर के बाद। संयुक्त सचिव पद के लिए एनएसयूआई के अक्षय कुमार चुने गए हैं। उन्होंने महज 581 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

डूसू के लिए शनिवार को हुए चुनाव में 40 फीसदी मतदान हुआ था। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार पदों के लिए 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें से 11 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए खड़े थे।

गौरतलब है कि पिछले साल एबीवीपी और एनएसयूआई के उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो जाने के बाद डूसू अध्यक्ष पद पर एबीवीपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+