कपास की 55 लाख गांठों का निर्यात होगा
खुल्लर ने कहा, "कपड़ा विभाग, कृषि विभाग और विदेश व्यापार महानिदेशालय के बीच विस्तृत चर्चा के बाद निर्यात के लिए कपास की अतिरिक्त उपलब्धता की मात्रा तय की गई है।"
वर्ष 2010-11 में अतिरिक्त कपास के शुल्क मुक्त निर्यात की शुरुआत एक अक्टूबर से की जाएगी। देश में इस साल कपास का उत्पादन 325 लाख गांठे होने का अनुमान है।
कृषि सचिव पी. के. बसु, कपड़ा सचिव रीता मेनन और वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने एक सितंबर को निर्यात के लिए कपास की मात्रा तय करने के लिए बैठक की थी।
कपास के निर्यात के लिए पंजीयन कराने के लिए 15 सितंबर तक कपड़ा आयुक्त कार्यालय का गठन किया जाएगा।
खुल्लर ने कहा कि सरकार ने किसानों और कपड़ा उद्योग के हितों का संरक्षण करने के लिए अतिरिक्त कपास का निर्यात करने का निर्णय लिया है।
खुल्लर ने कहा, "इस निर्णय की समीक्षा के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी 15 नवंबर को बैठक करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications