बोस्निायाई सर्ब नेता के खिलाफ सुनवाई सोमवार से
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार संयुक्त राष्ट्र न्यायाधिकरण ने शुक्रवार को कहा कि करादजिक के खिलाफ नरसंहार, युद्ध के दौरान मानवता के विरुद्ध अपराध करने को लेकर पिछले चार साल से सुनवाई से चल रही है।
न्यायाधीशों ने चेतावनी दी है कि अगर अभियोजन पक्ष और पूर्व बोस्निायाई सर्ब नेता ने मामले में तेजी नहीं दिखायी तो सुनवाई 2014 तक खिंच सकता है।
करादजिक के खिलाफ नरसंहार की दो घटनाओं और पूरे बोस्निया युद्ध के दौरान दमनकारी गतिविधियों के मास्टरमांइड की भूमिका निभाने सहित 11 मामले हैं। न्यायाधीशों ने करादजिक पर सुनवाई के दौरान गवाहों से पूछताछ में अधिक समय लेने और अदालत को एक राजनीति बयानबाजी के लिए इस्तेमाल करने का आरोपी ठहराया है।
न्यायाधीश बर्टन हाल ने अभियोजन और बचाव पक्ष से अपने सबूतों और गवाहों को तेजी और कुशलता के साथ पेश करने की अपील की है।
हाल ने कहा, "यह सबसे बड़ी और बेहद जटिल प्रक्रिया है और इस मामले के लंबा खिंचने की संभावना है, लेकिन हमारा मकसद इसे जल्दी पूरा करना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications