मुंबई हमले संबंधी मुकदमे की सुनवाई अटकी : पाकिस्तान
समाचार एजेंसी ऑनलाइन के अनुसार आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने कहा कि पाकिस्तान 26/11 के हमले के मामले में प्रगति चाहता है और इस संबंध में भारत के साथ हर संभव सहयोग करेगा।
भारतीय उच्चायुक्त शरत सभरवाल से मुलाकात के बाद शनिवार सुबह मलिक ने मीडिया से कहा कि मामले को आगे बढ़ाने के लिए दो महत्वपूर्ण भारतीयों की गवाही दर्ज करने के लिए एक आयोग गठन आवश्यक है।
उन्होंने स्वीकार किया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीयों की गवाही के मुद्दे पर संदिग्धों के खिलाफ मुकदमे की प्रक्रिया समस्याओं में घिर गई थी क्योंकि पाकिस्तानी कानून के अनुसार इसकी अनुमति नहीं है।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम से हाल की टेलीफोन बातचीत में उन्होंने उपयुक्त अधिकारियों के एक आयोग के गठन पर चर्चा की। आयोग भारत के दौरे पर जाकर एक मजिस्ट्रेट और एक पुलिस अधिकारी का बयान दर्ज करेगा।
मलिक ने बताया कि चिदम्बरम ने कहा कि पाकिस्तान का प्रस्ताव मिलने के बाद उसकी समीक्षा की जाएगी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications