पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने की शिक्षक की हत्या
झारग्राम के पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि दिबाकर महतो अगुबोनी स्थानीय समिति के सदस्य और सालबोनी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। शनिवार सुबह उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक नक्सली पांच-छह की संख्या में थे और मोटरसाइकिल पर सवार थे। वे महतो को स्कूल से उठाकर राजमार्ग पर ले गए और उन्हें गोली मार दी।
त्रिपाठी ने बताया कि महतो का शव झारग्राम और कसौली के बीच राजमार्ग पर बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने शव के बारे में सूचना दी थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सली अगुबोनी इलाके पर अपना कब्जा चाहते हैं लेकिन वे सफल नहीं हो पा रहे हैं क्योंकि यहां ग्रामीण और माकपा के कार्यकर्ता मिलकर उनका विरोध कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications