गांधी के पोते ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील की
गांधी ने कहा, "पाकिस्तान में बाढ़ की चुनौतियों का सामना कर रहे लोगों की बहादुरी की प्रशंसा और सम्मान कीजिए।"
पाकिस्तान में बाढ़ से 1.8 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वयक कार्यालय ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान में बाढ़ राहत के लिए कम से कम 45 करोड़ डॉलर की जरूरत बताई है लेकिन अब तक केवल 63.4 प्रतिशत मदद ही एकत्रित हो पाई है।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुक्रवार को गांधी ने कहा, "पाकिस्तान के इन लाखों लोगों को भी जिंदगी से प्यार है, ये भी मरना नहीं चाहते।"
गांधी अमेरिका के इलिनोइस विश्वविद्यालय में दक्षिण एशिया और मध्य पूर्वी अध्ययन केंद्र में प्रोफेसर हैं। वह राज्यसभा के पूर्व सदस्य हैं और कई पुस्तकों के लेखक हैं।
उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अब तक मिली मदद से कहीं ज्यादा मदद की जरूरत है।
गांधी ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र ने मदद भेजी, अमेरिका ने मदद भेजी। मदद का मूल्य नहीं मापा जाता लेकिन अभी इससे कहीं ज्यादा मदद की जरूरत है।"
गांधी ने कहा कि इस समय पाकिस्तानियों के लिए भारतीयों की सद्भावना 'दुश्मनी और अविश्वास की दीवार' गिराने का बेशकीमती मौका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications