चीन में दही खाने से 87 बच्चे बीमार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि प्रांत की राजधानी लानजहू में लानतई किंडरगार्टन में दही खाने से बच्चे बीमर पड़े हैं।
लानजहू शहर में आपातकालीन सेवाओं के अधिकारी ने बताया कि बीमार बच्चों की उम्र तीन से पांच साल के बीच है। छात्रों को शुक्रवार शाम चार बजे डायरिया (अतिसार), उल्टी, बुखार और पेट में दर्द की शिकायत हुई।
बीमारी की चपेट में आए बच्चों की हालत गंभीर नहीं है। शनिवार दोपहर बाद इलाज के बाद 40 छात्रों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications