राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम : मीरा कुमार
पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर दिए गए एक संदेश में मीरा कुमार ने कहा, "शिक्षक समुदाय राष्ट्र निर्माण के साथ ही सशक्त और सामाजिक रूप से जागरुक लोगों को तैयार करने में मुख्य भूमिका निभाता है।"
देश के दूसरे राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पांच सितंबर को देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
मीरा कुमार ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि वे युवाओं के आदर्श होते हैं, जो एक छात्र के अंदर अच्छे गुणों के अलावा कठिन परिश्रम करने की क्षमता और नैतिक मूल्यों को पैदा करते हैं। शिक्षकों के ये सभी गुण देश के निर्माण में बड़ी भूमिका अदा करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications