डूसू चुनाव में एबीवीपी ने लहराया परचम
डूसू के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद पर एबीवीपी के क्रमश: जितेंद्र चौधरी, प्रिया डबास और नीतू डबास विजयी रहें। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के खाते में मात्र एक सीट आ पाई है। संयुक्त सचिव पद के लिए एनएसयूआई के अक्षय कुमार चुने गए हैं।
डूसू के लिए शनिवार को हुए चुनाव में 40 फीसदी मतदान हुआ था। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सविच के चार पदों के लिए 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें से 11 उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए खड़े थे।
गौरतलब है कि पिछले साल एबीवीपी और एनएसयूआई के उम्मीदवारों के नामांकन खारिज हो जाने के बाद डूसू अध्यक्ष पद पर एबीवीपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications