अलगाववादियों के बंद के बावजूद श्रीनगर में कर्फ्यू नहीं

श्रीनगर, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। अलगाववादियों द्वारा पूरी कश्मीर घाटी में बंद के आह्वान के बावजूद श्रीनगर में शनिवार को न तो कर्फ्यू लगाया गया और न ही सुरक्षा प्रबंधों में कोई सख्ती बरती गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर शहर में शनिवार को कहीं भी कर्फ्यू नहीं लगाया गया। यहां तक कि उत्तर और मध्य कश्मीर के क्षेत्रों में भी कहीं भी सुरक्षा संबंधी प्रबंधों में कोई कड़ाई बरती गई है।"

उन्होंने बताया, "सिर्फ दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और अनंतनाग में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।"

हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली गिलानी ने विरोध के नए कार्यक्रमों की घोषणा की है और लोगों से शनिवार को पूरे कश्मीर में बंद को सफल बनाने का आग्रह किया।

हुर्रियत के 'कश्मीर छोड़ो 'अभियान के चलते पिछले तीन महीने से पूरे घाटी में जनजीवन अस्त व्यस्त है। शनिवार को भी घाटी में जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। दुकानों के साथ-साथ शैक्षणिक व व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे।

कक्षा 10 की एक छात्रा के पिता 47 वर्षीय नाजिर अहमद कहते हैं, "बाकी सारी समस्याओं का समाधान तो हो सकता है लेकिन बच्चों की पढ़ाई को जो नुकसान हो रहा है, उसकी भरपाई मुश्किल है। बंद से घाटी में शिक्षा-व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।"

उल्लेखनीय है कि गत 11 जून से घाटी में व्याप्त अशांति अब तक 65 लोगों की जान जा चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+