40 साल बाद मिले बिछड़े पिता
समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार वांदा रॉड्रिगेज ने जैसे ही अपने पिता विक्टर पेराज देखा, तुरंत उन्हें पहचान गई।
रॉड्रिगेज ने कहा, "वह बिल्कुल मुझे ही देख रहे थे और मैंने महसूस किया कि हम दोनों एक-दूसरे को एकटक देखे जा रहे हैं।"
रॉड्रिगेज न्यूयार्क के ब्रोनक्स इलाके में स्थित कलवारी अस्पताल में सहायक नर्स हैं। उस दौरान वह डॉक्टर से कैंसर पीड़ित एक नए मरीज को भर्ती करने को लेकर चर्चा कर रही थीं। रॉड्रिगेज तब चकित रह गईं, जब उन्होंने मरीज का नाम सुना।
रॉड्रिगेज की मां ने उनके पिता के बारे में बताया था। उन्होंने बताया, "इसके बाद मैंने सोचा कि मुझे उनके कमरे में जाना चाहिए। मैं उनसे मिली और उनकी हालत के बारे में पूछा।"
नर्स ने उस बुजुर्ग व्यक्ति से बातचीत करनी शुरू कर दी।
मरीज ने बताया कि हां मेरी दो बेटियां हैं और अब बड़ी हो गई होंगी। बड़ी बेटी का नाम वांदा और छोटी का गीना है।
उस वक्त रॉड्रिगेज रोती हुई कमरे से बाहर चली गईं। उन्होंने बताया,"उस वक्त जैसे लग रहा था कि मैं गिर जाउंगी।"
बाद में वह लौटकर कमरे में गईं और अपने पिता पेराज से कहा कि मैं ही आपकी बेटी हूं। पेराज ने कहा कि वह जानते हैं कि वह उनकी बेटी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications