खुद को खुशकिस्मत मानते हैं भूकंप में जीवित बचने वाले
भूकंप में जीवित बचे एक व्यक्ति ने कहा, "जीवन भर लोगों को बताने के लिए हमारे पास एक कहानी है।"
न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर क्राइस्टचर्च में भूकंप के बाद आपातस्थिति लागू कर दी गई है। इस शहर में तड़के 4.35 बजे भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे।
भूकंप में अपना मकान तबाह हो जाने के बावजूद क्राइस्टचर्च की मार्शा विटेहिरा ने खुद को सौभाग्यशाली महसूस करती हैं। उनकी जान उनके दोस्त ने बचाई।
जिस समय भूकंप आया उस समय 30 वर्षीय मार्शा सो रही थीं। उनके दोस्त तामा वारेपाटा ने उन्हें समय पर जगा दिया। वह शुक्रवार को सौभाग्यवश उन्हीं के यहां ही ठहरे हुए थे।
मार्शा ने स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' को बताया, "उसने मुझे बिस्तर से नीचे धकेल दिया। ठीक उसी समय ईंट की दीवार मेरे सिर के बगल में गिर पड़ी।"
मार्शा ने कहा, "मैं तामा की हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी और इस समय वही मेरे हीरो हैं और मेरे पास एक ऐसी कहानी है जिसे मैं जिंदगी भर लोगों को सुनाऊंगी।"
आस्ट्रेलिया के न्यूसाउथ वेल्स से न्यूजीलैंड में छुट्टियां मनाने आए ब्रेंट एंडरसन ने कहा, "मेरा बच्चा उठकर रोने लगा। लगभग दो मिनट के बाद वैन हिलना शुरू हो गई। वह दाएं, बाएं आग और पीछे सभी तरफ हिल रही थी।"
एंडरसन ने बताया, "मैने बाहर देखा तभी बिजली गुल हो गई। उसके बाद मैने भूकंप के कई झटके महसूस किए। पूरी रात गाड़ियों की आवाजें सुनाई देती रहीं। मैने महसूस किया कि मेरे आसपास बहुत सारे लोग भाग रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications