'इंडियन फैशन कार्निवाल' स्थगित
कोलकाता, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 10 से 12 सितम्बर तक 'इंडियन फैशन कार्निवाल' का आयोजन होना था लेकिन अब इसे अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
इसके आयोजक 'माइंडस्केप्स वन' ने शनिवार को बताया कि अपरिहार्य स्थितियों और आयोजन में परेशानियों के चलते इसे स्थगित किया गया है।
'माइंडस्केप्स वन' के निदेशक प्रतीक सेन ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, "कुछ अपरिहार्य कारणों और आयोजन में परेशानियों के चलते समारोह स्थगित कर दिया गया है लेकिन हम वादा करते हैं कि जल्दी ही इसकी नई तारीखें घोषित की जाएंगी।"
इस कार्निवाल का मुख्य आकर्षण खादी व अन्य प्राकृतिक रेशे थे और इसमें बीबी रुसेल, जुबेर किरमानी, विनीत अग्रवाल और सौमित्र मंडल जैसे डिजाइनर अपने संग्रह पेश करने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications