कश्मीर पर चीनी टिप्पणी को लेकर सरकार चिंतित : कृष्णा
होटल ताज महल में विदेशी मामलों पर संसद की स्थायी समिति की एक बैठक में हिस्सा लेने के बाद कृष्णा ने संवाददाताओं को बताया, "जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। हमने चीन द्वारा की गई टिप्पणी को गंभीर चिंता के साथ लिया है।"
उन्होंने कहा कि चीन में भारतीय राजदूत से कहा गया है कि वह देश की चिंता से चीन को अवगत कराएं। कृष्णा ने आशा जाहिर की कि चीन सरकार इस मुद्दे पर भारत की भावना को समझेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications