'आस्ट्रेलियाई मतदाता चाहते हैं निर्दलीय लेबर का समर्थन करें'

समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने कहा कि यदि आस्ट्रेलिया में दोबारा चुनाव हों तो विपक्षी गठबंधन के वोट थोड़ा बढ़ेंगे लेकिन परिणाम वही त्रिशंकु संसद ही रहेगा।

टेलीरिसर्च-जेडब्ल्यूएस द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में 4,192 मतदाताओं ने हिस्सा लिया।

लेबर पार्टी के पास इस समय 74 सांसदों का समर्थन है और उसे सरकार बनाने के लिए दो और सांसदों का समर्थन चाहिए। टोनी एबट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के 73 सांसद हैं।

किसकी सरकार बनेगी यह तीनों विपक्षी सांसदों रॉब ओकेशॉट, टोनी विंडसर और बॉब कैटर पर निर्भर है।

सर्वेक्षण के अनुसार 37 प्रतिशत मतदाता चाहते हैं कि निर्दलीय सांसद लेबर पार्टी का समर्थन करेंगे जबकि 31 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि निर्दलीय एबट का समर्थन करें। केवल 26 प्रतिशत लोग दोबारा चुनाव चाहते हैं।

सर्वेक्षण में 42 प्रतिशत लोगों ने कहा कि लेबर-ग्रीन पार्टी का गठबंधन देश के लिए अच्छा नहीं है लेकिन 43 प्रतिशत लोग इसे अच्छा मानते हैं। ग्रीन पार्टी का एक सांसद है और उसने पहले ही लेबर पार्टी के समर्थन की घोषणा कर दी है।

तीनों निर्दलीय सांसदों के सोमवार को अपना फैसला करने की उम्मीद है। कैटर और विंडसर ने शुक्रवार को कहा कि वे एक साथ कोई फैसला ले सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+