न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके, शहर में कर्फ्यू (लीड-1)

वेलिंग्टन, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में शनिवार सुबह भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 मापी गई।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक भूकंप वैश्विक समायानुसार 4.35 बजे सुबह आया और इसका मुख्य केंद्र दक्षिणी द्वीपसमूह के सबसे बड़े शहर क्राइस्टचर्च से 30 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था।

शहर में 12 घंटे के कर्फ्यू के क्रियान्वयन में मदद के लिए 80 आकलैंड के पुलिस अधिकारी रात भर गश्त करेंगे। पुलिस ने कहा है कि शाम सात बजे से सुबह सात बजे के बीच यदि किसी को कर्फ्यू का उल्लंघन करते पाया गया तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस निरीक्षक अल स्टीव ने कहा कि यह कदम जनता को मलबों में गिरने से बचाने के लिए उठाया गया है। मलबों के गिरने से दो व्यक्तियों के बुरी तरह घायल होने की खबर है। अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

भूकंप के कारण कई सारे लोग अपने क्षतिग्रस्त घरों के बाहर रात बिताने को मजबूर हो गए हैं, खासतौर से मध्य शहरी इलाके में। हालांकि अधिकांश हिस्सों में बिजली को बहाल कर दिया गया है, लेकिन कुछ हिस्सों में अभी भी बिजली गुल है।

राहत विशेषज्ञों और तीन कुत्तों के साथ एक 42 सदस्यीय दल आकलैंड एवं पालमर्स्टन नार्थ से शहर की ओर रवाना हो गया है। दो हेलीकॉप्टरों को भी मदद में लगाया गया है।

इस आपदा में ईंट की इमारतों और उपनगरीय दुकानों के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने का अनुमान है।

प्रधानमंत्री जॉन की और उनकी पार्टी नागरिक सुरक्षा की स्थिति पर जानकारी देने के लिए आर्ट गैलरी गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री बुरी तरह प्रभावित इलाके के निरीक्षण के लिए रात को शहर का कार से दौरा करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+