तृणमूल कांग्रेस बंद की राजनीति का समर्थन नहीं करती : ममता

कोलकाता, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। रेल मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी बंद की राजनीति का समर्थन नहीं करती। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वामपंथी पार्टियों से जुड़े मजदूर संगठनों तथा अन्य संगठनों द्वारा सात सितंबर को आयोजित बंद, जनता पर जबरन थोपा जा रहा है।

बनर्जी ने कालीघाट स्थित अपने आवास पर कहा, "तृणमूल कांग्रेस बंद की राजनीति का समर्थन नहीं करती, क्योंकि इससे आम आदमी का कुछ भी भला नहीं होता। बंद के दौरान उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र को करोड़ों रुपये का नुकसान होता है। इस कारण उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाती हैं।"

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा पिछले 45 दिनों के भीतर तीसरी बार आयोजित बंद की आलोचना करते हुए बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर माकपा के साथ तकरार नहीं करेगी और लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से इसका विरोध करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+