वेनेजुएला में 4,000 कैदी भूख हड़ताल पर
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक स्थानीय अखबार 'अल यूनिवर्सल' में छपी एक खबर के मुताबिक भूख हड़ताल में तोकियूतो जेल के 80 में से 32, अरागुआ जेल के 3,000 और विस्ता हरमोसा जेल के 1,137 कैदी शामिल हैं।
भूख हड़ताल तोकियूतो में शुरू हुई जहां कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसी सप्ताह एक कैदी जेल से फरार हो गया था।
भूख हड़ताल पर बैठे एक कैदी के वकील एंटोनियो मोलिना ने अखबार को बताया कि सुरक्षाकर्मी कैदियों की लगातार पिटाई कर रहे हैं और वे उनके संबंधियों को भी परेशान कर रहे हैं तथा उन्हें मिलने से रोका जा रहा है।
विस्ता हरमोसा और अरागुआ की जेलों में बंद कैदी भी तोकियूतो के जेल में बंद कैदियों के भूख हड़ताल में शामिल हो गए हैं।
एक कैदी जुलियो मार्टिनेज ने अखबार को बताया, "तोकियूतो जेल में कैदियों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार के विरोध में हम इस भूख हड़ताल में शामिल हो गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications