ब्रसेल्स में हिंसा, 280 गिरफ्तार
ब्रसेल्स, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। यूरो कप-2012 के लिए बेल्जियम और जर्मन के बीच शुक्रवार को हुए क्वोलीफाइंग मुकाबले के दौरान हिंसा भड़क उठी जिसके बाद तकरीबन 280 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जर्मन फुटबाल संघ डीएफबी के महासचिव वोल्फगंग नेर्सबाच ने बताया कि ब्रसेल्स में समर्थकों और पुलिस के बीच भिडंत शुरू हो गई।
पुलिस ने 500 से 700 जर्मन उपद्रवियों को स्टेडियम के बाहर ही रोक दिया। इस मैच को देखने के लिए जर्मनी के तकरीबन 9,000 समर्थकों ने टिकट खरीदे थे। जर्मनी के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि बेल्जियम ने लगभग 6,500 टिकटों की बिक्री सीधे की है। डीएफबी के अधिकारियों के तहत लगभग 2,500 टिकट बेचे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications