न्यूजीलैंड में विमान हादसे में 9 मरे (लीड-1)
वेलिंग्टन, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के दक्षिण्ी द्वीप के फॉक्स ग्लेसियर में एक विमान शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में नौ लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विमान एक स्थानीय कंपनी का था। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही यह आग के गोले में तब्दील हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे हुआ।
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' की वेबसाइट ने खबर दी है कि 'सेंट जॉन एंबुलेंस' के प्रवक्ता इयान हेंडरसन ने बताया कि इस हादसे में नौ लोग सवार थे। इससे पहले तीन लोगों के मारे जाने की खबर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications