राहुल आज बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज
बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेमचंद्र मिश्रा ने शनिवार को बताया कि राहुल आज दोपहर एक विशेष विमान से दरभंगा पहुंचेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर के जरिए सहरसा और समस्तीपुर जाएंगे। इन दोनों स्थानो पर राहुल जनसभा को संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि राहुल का पटना आने का कोई कार्यक्रम नहीं है। जनसभा को संबोधित करने के बाद गांधी वापस दिल्ली लौट जाएंगे। गांधी के बिहार आगमन को लेकर कांग्रेस गेसी नेताओं में जबरदस्त उत्साह है। मिश्रा के मुताबिक गांधी के आगमन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications