दुबई में मालवाहक विमान दुघर्टनाग्रस्त, पायलटों की मौत
स्थानीय समाचार पत्र 'खलीज टाइम्स' के मुताबिक विमान ने जर्मनी के कोलोन शहर के लिए उड़ान भरी थी लेकिन नाद अल-शिबा सैन्य शिविर के निकट शाम आठ बजे विमान दुघर्टनाग्रस्त हो गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों पायलटों की मौत हो चुकी है और उनका शव बरामद कर लिया गया है।
दुबई के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कर्नल उमर अल शम्सी ने बताया कि मालवाहक विमान यूपीएस से संबंधित था, जो अमेरिका की एक कंपनी है।
सूत्रों के मुताबिक दोनों पायलट अमेरिकी थे और विमान इलेक्ट्रानिक उपकरण और खिलौने लेकर जा रहा था।
दुबई के नागरिक सुरक्षा निदेशक कर्नल अहमद अल सायेग ने बताया कि बचाव दल विमान का डॉटा रिकार्डर और कॉक पिट ढूंढ रहा है जिससे हादसे के कारणों का पता लगाया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications