भूकंप के बाद क्राइस्टचर्च में आपातकाल घोषित (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक भूकंप का केंद्र बिन्दु भूतल से केवल 10 किलोमीटर भीतर केंद्रित था जिससे बड़े पैमाने पर लोग प्रभावित हुए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है।
भूकंप वैश्विक समायानुसार 4.35 बजे सुबह आया और इसका मुख्य केंद्र दक्षिणी द्वीपसमूह के सबसे बड़े शहर क्राइस्टचर्च से 30 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था।
अधिकारियों के मुताबिक अभी तक इस भूकंप में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। सुबह के समय भूकंप आने के कारण ज्यादा लोग हताहत नहीं हुए हैं क्योंकि अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे।
क्राइस्टचर्च से 12 किलोमीटर दूर लिटेल्टोन शहर में भारी नुकसान की सूचना मिली है, लेकिन सूनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
भूकंप के कारण होटलों में बंद लोग अपने कमरों से बाहर निकल आए। एक महिला सू फोली ने स्थानीय समाचार चैनल 'टेलीविजन न्यूजीलैंड' को बताया, "मैं खड़ी नहीं हो पाई और अपने विस्तर से नीचे गिर गईं।"
भूकंप के एक के बाद एक दस झटके महसूस किए गए जिनकी तीव्रता 3.9 से 5.2 के बीच आंकी गई। क्राइस्टचर्च शहर और पूरे प्रांत में बिजली गुल हो गई थी। प्रांत के ग्रामीण इलाकों में मुख्य से 550,000 से अधिक लोग रह रहे हैं।
नागरिक सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक क्राइस्टचर्च में समुद्र के किनारे बसे उपनगरों में रह रहे 1,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। एवोन नदी का जलस्तर बढ़ जाने से अन्य उपनगरीय इलाकों में भी पानी भर गया।
शहर सड़कों पर कई मीटर तक दरारें पड़ जाने से बस सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। दक्षिणी द्वीपसमूह में रेल यातायात को भी रोक दिया गया है।
रेल पटरियों का निरीक्षण करने के बाद ही दोबारा इसे शुरू किया जाएगा वहीं दूसरी तरफ क्राइस्टचर्च अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से विमानों की आवाजाही दोक दी गई है। रनवे का निरीक्षण करने के बाद ही विमान सेवाएं दोबारा शुरू की जाएंगी।
नागरिक रक्षा मंत्री जॉन कार्टर ने टेलीविजन के माध्यम से अपील की है कि वे भयभीत न हों इस बात को सुनिश्चित करें की उनके रिश्तेदार और मित्र सुरक्षित हैं अथवा नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications