मून ने पाकिस्तान में हमलों की निंदा की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मून ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, "इन हमलों में शिया मुसलमानों को निशाना बनाया गया। इनमें निर्दोष लोगों की जानें गईं। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।"
गौरतलब है कि शुक्रवार को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में हुए एक विस्फोट में 58 लोग मारे गए। इससे पहले बुधवार को लाहौर में शिया समुदाय के लोगों के धार्मिक कार्यक्रम को निशाना बनाकर किए गए विस्फोटों में कई लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications