चीन में सड़क हादसे, 27 मरे
बीजिंग, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार को हुए दो सड़क हादसों में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 36 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह हादसा जिलिन प्रांत की राजधानी चैंगचून के निकट एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर एक ट्रक व बस में जोरदार टक्कर हुई। इसमें 17 लोग मारे गए और 35 घायल हो गए।
एक अन्य हादसा हेलोंगजियांग प्रांत के जियामुसी शहर में हुआ। यहां एक ट्रक व मिनी-बस की टक्कर हुई। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस हादसे में 10 लोग मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications