पुजारी की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों का बंद
नागपुर, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक मंदिर के दो पुजारियों की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने शनिवार को बंद का आह्वान किया है।
जिले में बंद का आह्वान करने वाले विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आरोप लगाया कि हत्यारे मंदिर में ठहरे हुए थे। आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित अर्नी के माधव मंदिर के दो पुजारियों और एक सुरक्षाकर्मी के शव शुक्रवार को मिले थे।
पुलिस अभी तक हत्या के इस मामले में कोई सुराग हासिल करने में नाकाम रही है। भारतीय जनता पार्टी ने भी इन हत्याओं की निंदा करते हुए पुलिस से जांच तेज करने को कहा है।
हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस ने यवतमाल से बाहर जाने वाली सभी सड़कों पर जांच चौकियां स्थापित की हैं। श्रद्धालु जब शुक्रवार सुबह मंदिर पहुंचे तो उन्हें तीनों व्यक्तियों के शव दिखे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications