नीलाम होगी अल पैसिनो की मशीनगन
लंदन, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। माफिया की दुनिया पर आधारित 'स्कारफेस' में अभिनेता अल पैसिनो के गैंग्स्टर किरदार ने जिस मशीनगन का इस्तेमाल किया था अब अमेरिका में उसकी नीलामी होगी।
मशीनगन की नीलामी 100,000 पाउंड तक में होने का अनुमान लगाया गया है।
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक 1983 में प्रदर्शित हुई इस फिल्म का किरदार टोनी मोंटाना अपने दुश्मनों को मारने के लिए एम-16ए1 का इस्तेमाल करता है।
मशीनगन के मालिक केविन मार्टिन ने बताया कि पैसिनो फिल्म में वास्तविक बंदूक का इस्तेमाल करना चाहते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications