185वीं जयंती पर दादाभाई नौरोजी को पुष्पांजलि अर्पित
नौरोजी का जन्म चार सितम्बर 1825 को मुंबई में एक पारसी परिवार में हुआ था। वह तीन बार कांग्रेस अध्यक्ष रहे। उनका निधन 30 जून 1917 को 95 साल की उम्र में हुआ था।
एक विज्ञप्ति में लोकसभा सचिवालय ने कहा कि संसद के केंद्रीय कक्ष में मौजूदा और पूर्व सांसदों और शीर्ष अधिकारियों ने नौरोजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मौजूद सभी गणमान्य लोगों के बीच नौरोजी के जीवन पर आधारित हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में एक पुस्तिका भी वितरित की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications