स्टीफन हॉकिंग ने कहा 'भगवान ने नहीं बनाई दुनिया'
लंदन। ब्रिटेन के प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग ने कहा कि ब्रह्मांड के निर्माण में किसी भदवान की कोई भूमिका नहीं है। सृष्टि की संरचना भौतिक विज्ञान के निश्चित नियमों की वजह से हुई है और यही सच है।
आप क्या सोचते हैं इस विषय में, अपनी प्रतिक्रियाएं नीचे कमेंट बॉक्स में दें
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के अनुसार हाल ही में आई अपनी किताब 'द ग्रांड डिजाइन' में हॉकिंग ने लिखा है, "गुरुत्वाकर्षण के नियम के मौजूद होने की वजह से ब्रह्मांड बिना किसी की मदद के खुद को तैयार कर सकता है। ब्रह्मांड के स्वाभाविक रचना का कोई कारण न होने के बजाय कुछ तो वजह है। आखिर ब्रह्मांड का अस्तित्व क्यों है? हमारा अस्तित्व क्यों हैं?"
हॉकिंग ने इसाक न्यूटन के सृष्टि की रचना में ईश्वर की भूमिका के उस सिद्धात को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ब्रह्मांड की रचना स्वाभविक ही शुरू नहीं हुई थी, बल्कि ईश्वर ने इसको गति प्रदान की। किताब में हॉकिंग ने लिखा है, "नीले प्रकाश को जलाने के लिए और ब्रह्मांड को चलाने के लिए भगवान के स्पर्श की जरूरत नहीं है।"
इसके पहले आई अपनी किताब 'ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' में हॉकिंग ने दुनिया के निर्माण में ईश्वर का हाथ होने की संभावना को खारिज नहीं किया था। अमेरिकी भौतिकविज्ञानी लियोनार्ड लोडिनो 'द ग्रांड डिजाइन' के सह लेखक हैं। इस पुस्तक का 9 सितंबर को लोकार्पण किया जाएगा।