बच्चों के पाउडर वाले दूध में 40 गुना ज्यादा एल्युमीनियम
ब्रिटेन में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक कुछ ब्रांड्स के दूध में एल्युमीनियम धातु के अंश अनुमति से कहीं अधिक होते हैं।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक 'काउ एंड गेट' कंपनी का दूध समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों को देने के लिए कहा जाता है लेकिन इसकी एक लीटर मात्रा में एल्युमीनियम का स्तर 800 माइक्रोग्राम से भी ज्यादा होता है।
जर्नल 'बीएमसी पीडियाट्रिक्स' के मुताबिक यूरोपीय कानून के मुताबिक एक लीटर पानी में एल्युमीनियम की मात्रा 200 माइक्रोग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
स्टैनफोर्ड के कीले विश्वविद्यालय के अध्ययनकर्ता क्रिस एक्सले कहते हैं, "हम कई साल से बच्चों को दिए जाने वाले इस किस्म के दूध में एल्युमीनियम की उच्च मात्रा के विषय में जानते हैं और ऐसे प्रमाण भी मिले हैं जो बताते हैं कि यह खतरनाक होता है।"
उन्होंने कहा कि इससे जीवन में बाद में तंत्रिकातंत्र संबंधी बीमारियां हो सकती हैं और हड्डियों में दोष उत्पन्न हो सकते हैं। इसके अलावा मानसिक बीमारी का भी खतरा रहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications