सागर में छात्रा ने की खुदकुशी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केंट थाना क्षेत्र में रहने वाले ठेकेदार की बेटी अजिति राय ने शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरेाप है कि अजिति पढ़ने में कुछ कमजोर थी और उसे तमाम शिक्षक धमकी दे रहे थे कि अगर आंतरिक मूल्यांकन में अच्छे नंबर नहीं आते हैं तो उसे स्कूल से निकाल दिया जाएगा। परिजनों का आरोप है कि अजिति इसी बात से तनाव में थी और उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
नगर पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा का कहना है कि परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही हैं और उसी के बाद स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications