पाकिस्तान ने 100 भारतीय मछुआरे रिहा किए
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने गुरुवार को कराची जेल में बंद 100 भारतीय मछुआरों के एक और दस्ते को रिहा किया है। दो दिन पहले भी यहां कैद 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया था।
इन्हें सर क्रीक इलाके में पाकिस्तानी सीमा में मछली पकड़ते समय गिरफ्तार किया गया था। इन मछुआरों को कराची से गुरुवार को रवाना किया गया है। इन्हें शुक्रवार को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। पाकिस्तान चार सितंबर को 101 और भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा और 141 भारतीय मछुआरों का अंतिम दस्ता छह सितंबर को रिहा किया जाएगा।
पाकिस्तान के दो गैर सरकारी संगठनों पाकिस्तान 'फिशरफोक फोरम' और पाकिस्तान श्रमिक शिक्षा एवं शोध संस्थान की मांग पर पाकिस्तान सरकार ने इन मछुआरों को रिहा करने का आदेश जारी किया है। इन संगठनों ने पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय में मछुआरों को रिहा कराने के लिए याचिका दायर की थी।












Click it and Unblock the Notifications