चीन में 10 करोड़ बच्चों को लगाए जाएंगे खसरा के टीके
समाचार पत्र 'चाइना डेली' ने गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि अभियान के दौरान आठ महीने से लेकर चार साल तक के बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य है।
स्वास्थ्य मंत्री चेन जू ने बताया, "10 दिनों तक चलने वाले इस टीकाकरण अभियान की शुरुआत 11 सितम्बर से की जाएगी जो नि:शुल्क होगी। वर्ष 2012 तक चीन में पूरी तरह से खसरा को नष्ट करने का लक्ष्य रखा गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications