अमेरिका ने पाकिस्तानी तालिबान को आतंकी संगठन करार दिया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने एक सार्वजनिक सूचना जारी कर कहा है कि यह संगठन अमेरिकी कानून के तहत अंतर्राष्ट्रीय आतंकी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किए जाने की योग्यता रखता है।
ज्ञात हो कि पाकिस्तानी तालिबान पर पहली मई को न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वे यर में हुई बम विस्फोट की कोशिश करने का तथा पाकिस्तान में अन्य हमलों को अंजाम देने का आरोप है। इस संगठन को तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या टीटीपी के नाम से भी जाना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications