जन्माष्टमी : दिल्ली में मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
इस पावन अवसर पर दिल्ली में मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सुसज्जित किया गया है। भक्तों की सुरक्षा की दृष्टि से राजधानी के कुछ खास मंदिरों में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रही है।
इस्कॉन, छतरपुर, बिड़ला मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना का विशेष माहौल है। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों के आगे श्रीकृष्ण के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर श्रीकृष्ण को खासतौर पर मिसरी और माखन का भोग लगाया जाएगा।
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील, उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोगों को जन्माष्टमी की बधाई दी है। सिंह ने अपने बधाई संदेश में जन्माष्टमी के पर्व को भगवान कृष्ण की शिक्षाओं, अनुशासन, ज्ञान और नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने का उत्सव बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications