सोनिया से मुलाकात के लिए राहुल दिल्ली रवाना
पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि राहुल दोपहर तक अमेठी लौट आएंगे। वह बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के लिए यहां पहुंचे थे।
उत्तर प्रदेश मे कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "सोनिया गांधी के नामांकन पत्र दाखिल करने को ध्यान में रखते हुए राहुल दिल्ली गए हैं। संभावना है कि वह दोपहर दो बजे तक लौट आएंगे।"
सिंह ने कहा, "दूरसंचार विशेषज्ञ सैम पित्रोदा भी राहुल के साथ दिल्ली गए हैं। पित्रोदा के वापस लौटने को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।"
प्रवक्ता ने बताया कि लौटने के बाद राहुल उन गावों का दौरा करेंगे जहां केंद्र सरकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
पार्टी के अधिकारियों के मुताबिक राहुल युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे और बाद में एक समारोह में शामिल होंगे।
सिंह ने कहा, "राहुल गांधी ने विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं तथा केंद्र सरकार की परियोजनाओं को उचित ढंग से पूरा नहीं करने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications