एक ही दिन, एक ही अस्पताल में पुत्रवती हुईं 2 बहनें
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक नॉर्थ स्टैफोर्डशिर के विश्वविद्यालय अस्पताल की दाइयां उस समय चकित रह गईं जब दोनों बहनों कैथरीन मॉरिस और डान पॉट्स ने एक-दूसरे से सात घंटे के अंतराल पर अपने बेटों को जन्म दिया।
मॉरिस को प्रसव कक्ष में पहले ले जाया गया था लेकिन उन्होंने बाद में जन्म दिया। उन्हें उनकी बहन के सीजेरियन ऑपरेशन के लिए आरक्षित कक्ष में ले जाया गया।
दोनों बहनों के सितम्बर की शुरुआत में एक-दूसरे से चार दिन के अंतर पर बच्चों को जन्म देने की संभावना थी।
इकतीस वर्षीय पॉट्स ने पिछले बुधवार को 3.49 किलोग्राम वजन के अपने बेटे को जन्म दिया। चौंतीस वर्षीय मॉरिस का प्रसव नौ सितंबर को होना था लेकिन उन्होंने ने भी इसी दिन 3.83 किलोग्राम वजन के बेटे को जन्म दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications