लीबिया में 37 आतंकवादी रिहा
त्रिपोली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। लीबिया की एक जेल से गुआंटोनामो खाड़ी के एक पूर्व कैदी और 36 अन्य आतंकवादियों को रिहा कर दिया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सैफ अल-इस्लाम अल-गद्दाफी के स्वयंसेवी संगठन की ओर से आतंकवादियों की रिहाई का ऐलान किया गया। सैफ लीबिया के नेता मौमेर गद्दाफी के बेटे हैं।
संगठन का कहना है कि इन आतंकवादियों ने अपने व्यवहार में सुधार किया है और इन लोगों ने हिंसा छोड़ने की शपथ ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications