'भगवा आतंक' पर साधु गुस्साया, चिदंबरम को अदालत पहुंचाया
अहमदाबाद। केंद्री. गृह मंत्री पी.चिदंबरम की 'भगवा आतंकवाद' टिप्पणी से साधु-संत समाज नाराज हो गया है और गुजरात के पाटन कस्बे में एक संत ने गृह मंत्री के खिलाफ सोमवार को एक मामला दर्ज कराया है।
चिदंबरम की 'भगवा आतंकवाद' टिप्पणी के लिए दर्ज कराए गए इस मामले में चिदंबरम के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग की गई है।
उत्तरी गुजरात के राधनपुर के स्वामी निजानंद ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत महानगर दंडाधिकारी की अदालत में यहां एक याचिका दायर की।
याचिका में कहा गया है कि भगवा रंग आमतौर पर संतों से जुड़ा हुआ है, जो धर्म के एक सिद्धांत के रूप में अहिंसा के मूल्यों को संजोता है। याचिका में कहा गया है, "इस रंग को हिंसा और आतंकवाद से जोड़ना, हिंदू धर्म के सभी संतों का अपमान है।"
याचिका में दावा किया गया है कि भगवा आतंकवाद पर चिदंबरम द्वारा की गई टिप्पणी हिंदू धर्म और हिंदू संतों का अपमान है। मामले की सुनवाई के लिए छह सितंबर की तारीख तय की गई है। स्वामीजी ने केन्द्रीय गृहमंत्री के खिलाफ मानहानि का दावा करने का फैसला किया है।













Click it and Unblock the Notifications