पूर्व राज्यसभा सदस्य ने पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटा

मुजफ्फरनगर, 30 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन ने पूर्व राज्यसभा सदस्य आमिर आलम द्वारा दिए गए 500 रुपये के नोट को नकली बताकर वापस कर दिया। इस पर सांसद एवं उनके सहयोगियों ने सेल्समैन की जमकर पिटाई कर दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

यह घटना मुजफ्फरनगर के शामली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप हुई, जहां समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य आलम अपनी गाड़ी में तेल डलवाने पहुंचे थे। उन्होंने गाड़ी में एक हजार रुपये का तेल डलवाया और पांच-पांच सौ रुपये के दो नोट सेल्समैन को दिए, लेकिन उसने एक नोट को नकली बताकर वापस कर दिया और बदले में दूसरा नोट मांगा तो नेता जी को गुस्सा आ गया। आलम एवं उनके बेटे और गनर ने सेल्समैन की लात-घूंसों से धुनाई कर दी।

यह नाजारा पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिस कारण वह सेल्समैन की पिटाई से इंकार नहीं कर पाए। संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने घटना का होना तो स्वीकार किया, मगर उनका कहना है कि सेल्समैन ने नकली नोट बताकर उनके और उनके बेटे के साथ बदतमीजी की।

उल्लेखनीय है कि सपा नेता आलम पहले भी कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। हाल ही में राज्यसभा में हुए विवाद मामले में उन्हें राज्यसभा से बर्खास्त किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+