अलीगढ़ में गड्ढे में डूबकर 4 बच्चों की मौत
यह घटना शहर के सासनीगेट थाना क्षेत्र के भोजपुरा इलाके की है, जहां दो लड़कों शोएब और अरशद एवं दो लड़कियों आनम तथा तबस्सुम की डूबकर मौत हो गई।
जिला पुलिस अधीक्षक (शहर) मान सिंह चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि डूबने वाले बच्चों की उम्र 8 से 11 वर्ष के बीच है। बारिश के चलते गड्ढे में पानी जमा हो गया था। ये बच्चे उसमें नहाने गए थे।
स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप था कि हर साल मानसून के दौरान गड्ढे में जलभराव हो जाता है। गड्ढे को भरवाने के लिए कई बार नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
वहीं इस मामले पर अलीगढ़ के महापौर आशुतोष वैष्णेव ने आईएएनएस से कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इन मौतों का नगर निगम से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने इस मामले में ज्यादा कुछ कहने से इंकार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications