अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार, लेकिन तेजी नहीं : ओबामा
अरूण कुमार
वाशिंगटन, 30 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार तो हो रहा है, लेकिन इसमें अभी भी तेजी नहंी दिखाई दे रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी की शिकार अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास करते रहेंगे।
ओबामा ने शनिवार को एनबीसी को दिए गए साक्षात्कार में कहा, "अर्थव्यस्था अभी सुधर रही है, लेकिन इसके सुधार की गति वैसी नहीं है जैसी कि आवश्यकता है। हमें कुछ चीजें अभी-अभी पता चली हैं, और हमें जल्द ही इसके लिए कुछ करना चाहिए।"
ओबामा ने कहा, "हम सब मिलकर इसके लिए उपाय करेंगे। कोई अकेला व्यक्ति ऐसा नहीं है, जिसके पास कोई जादुई उपाय हो, जिससे कि अर्थव्यवस्था पटरी पर आ जाए। इससे निपटने के लिए हमें लय बनाए रखने की आवश्यकता है।"
ओबामा का बयान ऐसे समय आया है, जब हाल ही में अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकड़ों में दिखाया गया था कि दूसरी तीमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था की विकास दर महज 1.6 फीसदी है। इससे इस बात का भय पैदा हो गया था कि इतनी कमजोर अर्थव्यवस्था दोबारा मंदी के दौर में जा सकती है।
ओबाम ने कहा, "हम एक साथ दो काम करना है। अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए हमें अपना प्रयास जारी रखना है। लेकिन हमें घाटे को नियंत्रित करने के लिए भी मध्यकालिक और दीर्घकालिक प्रयास करने हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications