आरआईएल ने ईस्ट इंडिया होटल्स में खरीदी 14.12 प्रतिशत हिस्सेदारी
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले आरआईएल ने एक बयान में कहा, "रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ईएचआई लिमिटेड में ओबेराय होटल प्राइवेट लिमिटेड और कुछ अन्य प्रस्तोताओं की 14.12 प्रतिशत की हिस्सेदारी को लगभग 1,021 करोड़ रुपये में खरीद ली है।"
कंपनी ने यह अधिग्रहण अपने पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज इनवेस्टमेंट एंड होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के जरिए किया है।
इस आशय की घोषणा शेयर बाजार के बंद होने के बाद की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications