चीन में विमान हादसे की जांच के लिए कार्यदल
समाचार पत्र 'चाइना डेली' के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमोत्तर शहर यिचुन में बीते मंगलवार को हुए विमान हादसे में 54 लोग जख्मी भी हुए थे। विमान हेनान एयरलाइंस का था।
कार्यदल में राज्य प्रशासन के कार्य सुरक्षा (एसएडब्ल्यूएस) चीन के नागरिक उड्ड्यन प्रशासन (सीएएसी) और लोक सुरक्षा मंत्रालय सहित केंद्रीय सरकार की छह एजेंसियों के अधिकारी शामिल हैं।
जांच दल के प्रमुख एवं एसएडब्ल्यूएस के उपाध्यक्ष लियांग जैकुन ने बताया कि जांच दल हादसे के मुख्य कारणों की छानबीन करेगा। दल इसके जिम्मदार कारणों का पता लगाने के बाद भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं रोकने के लिए सरकार को सुझाव देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications