15 दिन साइकिल चलाकर कॉलेज पहुंची चीनी छात्रा
समाचार पत्र 'पीपुल्स डेली' के मुताबिक वांग झियाओहान ऐसा करने वाली पहली महिला बन गई हैं। वह शनिवार को बीजिंग पहुंचीं।
बीजिंग फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी में पर्यावरण अभियांत्रिकी की छात्रा वांग कहती हैं, "साइकिल चलाना पर्यावरण के लिए अच्छा है और इस दौरान आप रास्ते के खूबसूरत दृश्यों का आनंद भी ले सकते हैं।"
वांग और उनके पिता ने शांक्सी प्रांत के झियान से 14 अगस्त को यात्रा शुरू की थी। उन्होंने अपनी यात्रा के लिए ऐसा मार्ग चुना जो कई ऐतिहासिक स्थलों से होकर गुजरता है। उनके रास्ते में पड़ने वाले शहरों में तांग राजवंश (618-907) का एक महत्वपूर्ण शहर ल्यूयांग भी पड़ा।
वांग की इस यात्रा और रास्ते में मिलने वाले ऐतिहासिक स्थानों के भ्रमण पर 3,000 युआन (441 डॉलर) का खर्च आया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications