अफगानिस्तान में 15 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शहीदुल्लाह शाहिद के हवाले से बताया कि यह झड़प रविवार को वर्दाक सूबे में हुई।
प्रवक्ता ने बताया, "सईदाबाद जिले के लालम गांव में तालिबानी आतंकवादियों ने अंतर्राष्ट्रीय सेना के एक काफिले पर रविवार को हमला कर दिया। लेकिन जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने 15 आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकवादियों में कमांडर मुल्लाह फजल रहमान भी शामिल था।"
इस घटना में नाटो के नेतृत्व वाले सुरक्षाकर्मियों और अफगान सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications