गहलोत ने अर्जुन पुरस्कार विजेता कृष्णा को बधाई दी
जयपुर, 29 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की प्रतिभाशाली महिला एथलीट कृष्णा पूनिया को अर्जुन पुरस्कार दिए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई दी है।
गहलोत ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के हाथों देश के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होकर कृष्णा ने प्रदेश की समृद्ध खेल परंपराओं को आगे बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि राज्य की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications